
18 फ़रवरी, 2020 : विज्ञान प्रसार(डीडी साइंस) के सौजन्य से स्कॉलर्स एकेडेमी, रुड़की में ‘विज्ञानिका’ का भव्य आयोजन किया गया। पंडित सुरेश नीरव,राजेन्द्र राजन, डॉक्टर रुचि चतुर्वेदी, रामवरण ओझा, पंकज प्रसून, नीरज नैथानी,मधु मिश्रा, डॉक्टर कल्पना पांडेय, जयकृष्ण पेन्यूली, सुरेन्द्र सिंह सैनी, मानवर्धन कंठ, दिव्या गुप्ता और अलका घनशाला ने कविता पाठ किया।

25 फ़रवरी, 2020 : विज्ञान प्रसार की अनूठी पहल – विज्ञानिका (विज्ञान कवि सम्मेलन) का रवींद्र नाथ टैगोर विश्व विद्यालय, भोपाल में भव्य आयोजन किया गया। संतोष चौबे, देवेन्द्र मेवाड़ी, पंडित सुरेश नीरव, बलराम गुमास्ता, मधु मिश्रा, केदार गुप्ता, तृप्ति मिश्रा,सारिका घारू,राग तैलंग, संतोष कौशिक, मानवर्धन कंठ, दिव्या गुप्ता और चेतन चर्चित ने विज्ञान कविताओं का पाठ किया।
27 फ़रवरी, 2020 : विज्ञान प्रसार की अनूठी पहल – विज्ञानिका (विज्ञान कवि सम्मेलन) का डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय, बिलासपुर में भव्य आयोजन किया। संतोष चौबे, पंडित सुरेश नीरव, बलराम गुमास्ता, कुमार सुरेश, शरद कोकस,विभाष कुमार झा, मोहन सगेरिया,मधु मिश्रा, आशी चौहान, मानवर्धन कंठ, दिव्या गुप्ता एवं शुचि मिश्रा ने कविता पाठ किया।